Nirbhik Nazar

सीएम ने जताई इच्छा देहरादून-दिल्ली Express का काम हो 24 मार्च 2024 से पहले पूरा

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी आज Delhi-Dehradun Express Way प्रोजेक्ट को देखने मौके पर पहुंचे.वहां उन्होंने निर्माणधीन कार्यों का जायजा लेने के साथ ही इससे जुड़े अफसरों-इंजीनियरों से Progress Report पूछी.उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि तय तारीख 24 मार्च-2024 से पहले लोगों को दो-ढाई घंटे में देश और उत्तराखंड की राजधानी को जोड़ने वाले इस Express Way का फायदा मिलने लगे.

उन्होंने कहा कि NHAI को जो भी सहयोग और मदद उत्तराखंड सरकार से चाहिए, सब मिलेगी. देरी नहीं होनी चाहिए.डाटकाली मंदिर के करीब से गुजरने वाली एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य एवं वहीँ बन रहे नए टनल का निरीक्षण भी किया।  कार्यदायी एजेंसियों से कहा कि वे तेजी से काम करने के साथ ही निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के उत्तराखण्ड में होने वाले कार्यों को रात में भी करने की अनुमति विशेष रूप से दी गई है। इस Express Way के बन जाने से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र दो से ढाई घण्टे में पूर्ण होना लोगों के लिए राहत और बेहद सुविधा की बात होगी.

कारोबारियों और पर्यटकों को इससे बहुत फायदा होगा.स्थानीय कारोबार में उछाल आएगा. खास तौर पर दिल्ली और उसके आस-पास के लोगों को उत्तराखण्ड आने में काफी सुगमता होगी। राज्य में जिस तेज गति से सड़क कनेक्टिविटी बढ़ रही है वह आने वाले समय में यहाँ की अर्थ व्यवस्था को उछाल भी देगी.

पुष्कर ने मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत की. उनका हालचाल जाना। NHAI के अधिकारियों से कहा कि इन श्रमिकों के स्वास्थ्य, रहने एवं खाने की व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। NHAI के अफसरों ने CM से कहा कि प्राधिकरण की कोशिश तय लक्ष्य मार्च-2024 से पहले ही प्रोजेक्ट पूरा करने की है.मुख्यमंत्री ने इससे पहले डाटकाली मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की.प्रदेश और देश के लोगों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की.कन्या पूजन भी किया.

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *