Nirbhik Nazar

पत्नी ने खाने मे नहीं बनाया नॉनवेज, पति ने कर दिया पत्नी का खून !

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक चौंकने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने  तीन बच्चों के सामने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह था मामला 

यूपी के अलीगढ़ में महबूबनगर में रात के खाने में मीट न परोसने पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया. धीरे-धीरे विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि पति ने तीन बच्चों के सामने पत्नी की लगा रेतकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इ इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय गुड्डो ने रात के खाने के लिए मीट मंगवाया था. लेकिन गुड्डो का पति सगीर सोमवार रात बिना मीट लिए ही घर लौटा आया. इस बात को लेकर गुड्डो और सगीर के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि सगीर ने गुड्डो का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.

बच्चों के सामने दिया घटना को अंजाम 

मीट न लाने को लेकर दोनों के बीच हुई बहस इतनी बढ़ गई कि सगीर ने अपने तीन बच्चों के सामने गुड्डो का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के समय गुड्डो के तीनों बच्चे वहां मौजूद थे. अपने सामने अपनी मां की हत्या होते देख उनके रोंगटे खड़े हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

आरोपी को किया गिरफ्तार 

गुड्डो की मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई. मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने आरोपी सगीर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मृत गुड्डो का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *