Nirbhik Nazar

BJP मे शामिल होते ही कांग्रेस बताने लगती है भ्रष्टाचारी !  कांग्रेसियों के बीजेपी मे शामिल होने पर कांग्रेस हो जाती है परेशान, बोले मनवीर चौहान

देहरादून: भाजपा ने कहा कि कांग्रेस से लगातार कार्यकर्ताओं का भाजपा मे सम्मिलित होने को पार्टी पचा नही पा रही है और बौखलाहट मे आरोप प्रत्यारोप की राजनीति पर उतर गयी है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि दूध के धुले कांग्रेसी भाजपा मे शामिल होते ही भ्रष्टाचारी कैसे होते हैं ?

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे रहते  हुए सभी नेता दूध के धुले है, लेकिन भाजपा मे सम्मिलित होते ही उन्हे कांग्रेस भ्रष्टाचारी साबित कर देती है यह कांग्रेस का रहस्य अनसुलझा हुआ है। कांग्रेस को अपने दल मे उन सभी लोगों की रिपोर्ट तैयार करने की जरूरत है, जो कि भ्रष्टाचार मे लिप्त हैं और पार्टी छोड़ सकते है। आखिर पार्टी छोड़ने के बाद ही कांग्रेस को उनकी प्रोफाइल कैसे याद आती है। जबकि कई मौकों पर उन्हे भ्रष्टाचार मे लिप्त लोगों की पैरवी करते खुले तौर पर देख गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी मे आने वाला कोई भी व्यक्ति भाजपा के अनुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के बारे मे बखूबी जानता है। पार्टी न भ्रष्टाचार और न ही इसमे संलिप्त किसी को भी सरंक्षण नही देती। जहाँ तक सदस्यता अभियान का सवाल है तो यह कहना भी अनुचित है कि भाजपा कांग्रेस के गलत पृष्ठभूमि के लोगों को ही सदस्यता दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष खुद इस बात की पुष्ठि कर रहे हैं कि उनके दल मे रहते वह सम्मानित है और पाला बदलते ही उसमे खोट था।

उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा ज्वाइन नही की है जिस पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा ओबीसी समुदाय का अपमान करने पर कांग्रेस से कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा की ओर रुख कर रहे है, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे लोगों मे उत्साह है। कांग्रेस से लगातार नेता और कार्यकर्ता पलायन कर रहे है और कांग्रेसी नेतृत्व उन्हे संभाल नही पा रहा है। सिमटते कुनवे की बौखलाहट मे कांग्रेसी आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है जो कि सरासर गलत है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *