Nirbhik Nazar

मंत्री का PSO बनकर की सरकारी नौकरी वाली 2 महिलाओं से शादी ! उन्हीं के पैसों पर करता था ऐश… पहली पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानें फिर क्या हुआ…?

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंत्री जयसिंह अग्रवाल का PSO बनकर एक शख्स ने 2 महिलाओं से शादी की। पहले उसने एक महिला टीचर को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उससे शादी कर उसके पैसे ऐंठ लिए। इसके बाद उसने महिला बैंककर्मी को भी अपने इस जाल में फंसाया और उसके पैसों से भी मजे किए। जब पहली पत्नी ने मामले की शिकायत की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भौंराकछार में एक युवक पुलिस की वर्दी में घूम रहा था। उसने अपने आप को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का PSO बता रहा है और लोगों को नौकरी लगाने का दावा कर नशे का अवैध कारोबार करने के लिए उकसा रहा है। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और वर्दीधारी युवक को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से यज्ञ कुमार के नाम की आईडी, वर्दी, पुलिस बैच, बेल्ट, कैप, जूता, नकली पिस्टल, पुलिस की फर्जी आईडी कार्ड, VIP सुरक्षा कमांडेंट माना रायपुर का फर्जी सील और स्टाम्प पैड बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक को सभी पुलिसकर्मी समझ रहे थे

पुछताछ में पता चला कि, आरोपी युवक ग्राम भौंराकछार का रहने वाला है। उसकी वर्दी, टोपी और रुतबे को देखकर गांव वाले उसे पुलिसकर्मी समझते रहे थे। बताया जा रहा है कि, युवक ने जशपुर की महिला टीचर को अपने झांसे में लिया और उससे शादी की। फिर उसने अपनी पत्नी की सैलरी से कार खरीदी और लोगों को रुतबा दिखाता रहा।

शादी के बाद पहली पत्नी को पता चला पति का सच

आरोपी यज्ञ कुमार यादव की टीचर पत्नी को उसका फर्जीवाड़ा शादी के बाद समझ आ गया, लेकिन वह चुपचाप सब सहने लगी। उसने इस फर्जीवाड़े के बारे में किसी को भी नहीं बताया। इधर आरोपी कोरबा में जमीन खरीदकर मकान बनाने की तैयारी में जुट गया।

दोनों पत्नियों के पैसों से कर रहा था मजा

बताया जा रहा है कि, एक साल पहले आरोपी ने कोरबा की रहने वाली महिला बैंककर्मी को भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ शादी कर ली। अब वह अपनी दोनों पत्नियों के पैसों से मजे करने लगा। आरोपी ज्यादातर समय बाहर रहता था, इस वजह से वह दोनों पत्नियों को बराबर समय दे पाता और उनके साथ अलग-अलग रहता था।

पहली पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

उसकी पहली पत्नी ने पहले तो सबकुछ सह रही थी। लेकिन जब उसे ये पता चला कि, उसने अपने फर्जीवाड़े के जाल में एक और महिला को फंसा लिया तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 9 9
Users Today : 16
Users Last 30 days : 652
Total Users : 70199

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *