Nirbhik Nazar

शादी के 25 साल बाद भी नहीं हुई संतान, विवाद मे दंपती ने खाकर जहर, कोशिश की देने की जान, पति की मौत…

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के चौरई में देवरीकलां में रहने वाला एक परिवार पारिवारिक विवाद के चलते खत्म हो गया। विवाह के बाद 25 साल बाद दंपती को संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर उनका विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी दोनों में पुनः विवाद हुआ। इसके बाद पहले पति ने जहर खाया और फिर पत्नी ने भी सल्फास की गोली खा ली। दोनों को उपचार के लिए चौरई से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पति ने दम तोड़ दिया।


चौरई टीआई शशि विश्वकर्मा ने बताया कि देवरीकलां निवासी 42 वर्षीय संतोष पिता भवानी प्रसाद सोनी और उनकी पत्नी विमलाबाई सोनी को सल्फास के सेवन के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने के बाद परिजन जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में संतोष सोनी ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी विमलाबाई का उपचार जारी है। संतोष और विमलाबाई के विवाह को करीब 25 साल हो चुके हैं। इन्हें संतान नहीं थी। अक्सर दोनों में विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। सुबह आठ बजे पहले संतोष ने सल्फास की दो गोली खाई तो विमला ने भी एक गोली खा ली। पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *