Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: फिर ताश के पत्तों की तरह फेंटे जाएंगे अफसर ! धामी शुरू करेंगे तबादलों का दौर ?

देहरादून: शासन स्तर पर जल्द प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। प्रशासनिक हलकों में कुछ जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के बदले जाने की चर्चाएं हैं। जी-20 की पहली बैठक के आयोजन की व्यस्तता से फारिग होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तबादलों के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शासन इस कुर्सी पर किसी वरिष्ठ नौकरशाह को बैठा सकता है। एक जिले के डीएम को इस पद पर भेजे जाने की चर्चाएं हैं। अभी जिन जिलों के जिलाधिकारियों को बदले जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं, उनमें तीन गढ़वाल के और तीन ही कुमाऊं मंडल के हैं।

ठीक ऐसी ही संभावनाएं तीन जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलने की भी जताई जा रही हैं। कुछ माह पूर्व प्रमोशन के बाद आईएएस अधिकारी बनें कुछ वरिष्ठ अफसरों को जिलाधिकारी बनाए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि चर्चाएं यह भी है कि फील्ड में तैनात जिलाधिकारियों की एक-दूसरे की जगह अदला-बदली की जा सकती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *