Nirbhik Nazar

अपने ही आशिक से करा दी बेटी की शादी, “दामाद से सास का इश्क़” चढ़ा परवान ! पति को चला पता तो उसकी ले ली जान…

गढ़वा: झारखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसमें एक सास को अपने दामाद से ही प्यार हो गया. वहीं, दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने मर्यादा की सारी सीमाओं को लांघ दिया.अक्सर दोनों मिलने लगे. इसी बीच पत्नी और दामाद के बीच अवैध संबंध की जानकारी पति मुस्लिम अंसारी को लग गई, जिसके बाद मृतक मुस्लिम अंसारी अपनी पत्नी और दामाद को कई बार आपत्तिजनक हालत में देखा था. वहीं, प्यार में बाधा बन रहे पति मुस्लिम अंसारी को ठिकाने लगाने के लिए पत्नी और दामाद ने मिलकर 25 मार्च की रात कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, ये मामला जिले उंटारी थाना इलाके के सोनवर्षा गांव का है. जहां दर्शन जुलेखा बीवी नाम की महिला को अपने सगे दामाद नाजीर अंसारी से प्यार हो गया था. जब इसकी जानकारी पति को लगी तो उसको रास्ते से हटा दिया. इस दौरान गांव वालों को गुमराह करने के उद्देश्य से पति के लापता होने और उसकी खोजबीन में आरोपी पत्नी अपने दामाद के साथ जुट गई.

मृतक के भाई ने हत्या को लेकर दर्ज की थी FIR

इस दौरान मृतक के भाई सादिक अंसारी ने श्री वंशीधर नगर क्षेत्र के नगर उंटारी थाना में जाकर अपने भाई की हत्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल, केस दर्ज होने की शिकायत पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. इसी दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी जुलेखा बीवी को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

पुलिस की पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

पुलिस की पूछताछ में जुलेखा बीवी टूट गई और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने दामाद नाजीर अंसारी के साथ मिलकर अपने पति मुस्लिम अंसारी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया था. पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका और उसके दामाद का बीते 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

चूंकि, मृतक मुस्लिम अंसारी और हत्या का आरोपी दामाद नाजिर अंसारी बेंगलुरु में एक साथ काम करते थे. उसी दौरान नजीर अंसारी की नज़दीकियां मुस्लिम अंसारी की पत्नी जुलेखा बीवी से हो गई थी. जुलेखा बीबी ने नाजिर से अपने संबंध को बरकरार रखने के लिए अपनी ही बेटी से उसकी शादी करवा दी थी. उधर, मुस्लिम अंसारी की गैर हाजिरी में अक्सर प्रेमी दामाद नासिर अंसारी के साथ उसकी सास जुलेखा बीवी छुपकर मिला करती थी. इसी बीच कल बाहर मुस्लिम अंसारी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा था, जिसके बाद से वह इसका विरोध कर रहा था.

SDPO बोले- दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

इस मामले में एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने मुस्लिम अंसारी हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में मृतक की पत्नी और उसके दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इस दौरान दोनों ने हत्याकांड में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. वहीं, उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में शामिल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *