Nirbhik Nazar

कैमूर में बैंक,मंडलकारा के कर्मी समेत चार और मिले कोरोना पॉजिटिव,आंकड़ा 300 के पार

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

भभुआ/कैमूर। कैमूर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़ रहा है। गुरुवार को आये कोरोना जांच में एक बैंक कर्मी, एक मंडलकारा का स्टॉप सहित जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद जिले कोरोना के आंकड़ा तीसरा शतक पार करते हुए 303 तक पहुँच गया है। वही जिले में अब तक 246 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। अब तक जिले में एक महिला सहित चार लोगों ने कोरोना से जान गवां चुके है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जिले एक बैंक कर्मी,एक मंडलकारा स्टॉप सहित चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि सिविल सर्जन अरुण तिवारी ने की। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ही बिहार सरकार द्वारा 16 जुलाई से 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉक डाउन दोबारा लगाया गया।

अगर अब भी लोग लॉक डाउन के गाइडलाइंस का पालन नहीं कर पाएंगे तो कोरोना का संक्रमण का चेन नहीं टूट पायेगा। फिर कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ेगा तो हालात खराब होने लगेगी। लोगों को बचाना मुश्किल होने लगेगा। इसलिए बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। अगर ज्यादा जरूरत है तो मास्क पहनकर ही घरों से बाहर जाए और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *