Nirbhik Nazar

इसको देख लोगों की ज़ुबान पर आ गया “उरफ़ी का नाम” पहनावे से बन गई पहचान ! देखें VIDEO, और जानें दिल्ली मेट्रो ने क्या अपील की…?

नई दिल्ली: नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बेहद ‘कम कपड़ों’ में सफर कर रही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मेट्रो (Delhi Metro) की महिला कोच के अंदर एक लड़की बेहद ‘छोटे कपड़ों’ दूसरी महिला यात्रियों के साथ में बैठी हुई नजर आ रही है। बाद में वह खड़ी होकर वहां से चली जाती है। इस लड़की को देख मेट्रों में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इस दौरान कुछ लोग इस लड़की की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी तुलना टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद से कर रहे हैं। जो इसी तरह के बेहूदे कपड़ों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। कई लोगों ने सार्वजनिक रूप से अनुचित तरीके से कपड़े पहनने के लिए लड़की की आलोचना की तो कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को नसीहत दे डाली जो बिना लड़की की सहमति से उसका वीडियो बनाया है।

दिल्ली मेट्रो की अपील, यात्रा करते समय मर्यादा बनाए रखें

उधर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की ओर से कहा कि वह अपने यात्रियों से अपेक्षा करती है कि वे सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करें, जो समाज में स्वीकार्य हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि यात्रियों को किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जो अन्य यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाए।

इतना ही नहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन के संचालन और रखरखाव अधिनियम में अभद्रता को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। DMRC ने यात्रियों से सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय मर्यादा बनाए रखने की अपील की, कहा कि यात्रा के दौरान कपड़ों की पसंद जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है, यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक जिम्मेदार तरीके से अपने आचरण को आत्म-विनियमित करें। वीडियो को मूल रूप से एनसीएमइंडिया काउंसिल फॉर मेन अफेयर्स के ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया है।

लड़की ने कहा- कई महीनों से ऐसे ही कर रही यात्रा

दरअसल मेट्रो बेहद कम कपड़े पहन कर सफर करने वाली लड़की की पहचान रिदम चन्ना के रूप में हुई है। 19 वर्षीय रिदम खुद को एक मॉडल और एक्टर बताती हैं। उसने अपने पहनावे को लेकर मीडिया से बात-चीत में कहा कि यह कोई एक दिन में नहीं हुआ, वह कई महीनों से इसी तरह मेट्रो में सफर कर रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *