Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: बीजेपी के स्थापना दिवस का जश्न माना रही भाजपा,  सीएम धामी समेत तमाम नेताओं ने सुना पीएम मोदी का भाषण

देहरादून: पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस भव्य तरीके से मना रही है. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना.

आज है भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

गुरुवार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 43वां स्थापना दिवस पूरे देश में मना रही है. वहीं इस मौके पर उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय पर भी भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस भव्य स्वरूप में मना रही है. 43वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सरकार के कई मंत्री, विधायक और देहरादून मेयर सहित पार्टी के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे.

देहरादून में बीजेपी नेताओं ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे तमाम बड़े कार्यों के बारे में जानकारी दी. सीएम धामी ने बताया गया कि राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक 23 सालों में भारतीय जनता पार्टी का उत्तराखंड के विकास में क्या कुछ योगदान रहा है. वहीं इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी प्रदेश में पार्टी के योगदान और आने वाले लक्ष्यों को लेकर के विचार रखे गए. इसके साथ ही पार्टी ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने निर्धारित लक्ष्यों को ले करके भी अपने कार्यकर्ताओं के सामने चर्चा की.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *