Nirbhik Nazar

सास के एक्सीडेंट की बात कहकर, पत्नी को ले गए 4 लोग, मगर न सास थी बीमार, न पत्नी पहुंची घर…

वाराणसी: विवाहिता के अपहरण का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विवाहिता के घर 4 लोगों ने उसकी मां ने एक्सीडेंट की जानकारी दी और अपने साथ में ले गए। वहीं इस मामले में जब विवाहिता का पति ससुराल पहुंचा तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। पता लगा कि उसकी सास का कोई भी एक्सीडेंट नहीं हुआ है। इसी के साथ युवक की पत्नी मायके भी नहीं पहुंची है। पत्नी के इस तरह से गायब होने की जानकारी लगते ही युवक ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मामले को लेकर चोलापुर थाने में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

पत्नी को भेजकर पिता के साथ अस्पताल पहुंचा युवक

आपको बता दें कि गोसाईपुर मोहांव के रहने वाले गोविंद राजभर की शादी दो साल पहले मुनारी गांव की माला के साथ हुई थी। 31 मार्च की शाम को तकरीबन साढ़े छह बजे मुनारी गांव से भाई गोलू, करिया, मुकेश और सुरेश उसके घर आए। चारों ने कहा कि माताजी का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत हॉस्पिटल चलना है। गोंविद ने बताया कि चारों को जानने-पहचानने के कारण उसने पत्नी को उनके साथ भेज दिया। इसके बाद वह भी अपने पिता के साथ चारों के द्वारा बताए गए छित्तमपुर स्थित अस्पताल पहुंचा।

नहीं हुआ था सास का एक्सीडेंट, गायब थी पत्नी

पिता के साथ अस्पताल पहुंचे युवक को पता लगा कि माला की माताजी वहां पर नहीं आई हैं। इसके बाद वह सीधे ससुराल पहुंचा। जहां जानकारी हुई कि सास का एक्सीडेंट ही नहीं हुआ है। वहीं माला भी मायके नहीं पहुंची। इस मामले की जानकारी लगने के बाद गोविंद ने पत्नी को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं हुई। गोविंद ने बताया कि चारों ने साजिश के तहत ही उसकी पत्नी का अपहरण किया है। मामले में चोलापुर थाना प्रभारी राजेश ने जानकारी दी कि युवक की पत्नी की तलाश जारी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *