Nirbhik Nazar

पांच लोगों को भोजन में नशा देकर, विवाहिता प्रेमी के साथ जेवरात लेकर फरार, पति लगाता फिर रहा पुलिस से गुहार…

पीलीभीत : विवाहिता ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों को भोजन में नशीला पदार्थ दे दिया। नशीले पदार्थ के प्रभाव से परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। इस दौरान विवाहिता जेवर, नकदी और 2 वर्षीय पुत्री को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इधर, नशीले पदार्थ के कारण सभी लोगों की हालत बिगड़ने लगी। तब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी लिखकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव गुलाब टांडा निवासी सुशील कुमार ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी ने गुरुवार शाम को भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिस कारण उसकी बहन साक्षी, मां सत्यशती, दादी चंपा व भाई विशाल बेहोश हो गए। इसी दौरान उसकी पत्नी घर में रखे हुए सोने के जेवर, 15 हजार की नकदी और उसकी 2 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

नशीला पदार्थ खाने से सभी लोगों की हालत बिगड़ गई। रिश्तेदारों ने शुक्रवार को सभी लोगों को माधोटांडा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साक्षी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

सुशील कुमार का विवाह 3 वर्ष पूर्व थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। उसकी 2 वर्षीय एक पुत्री है। जिसको उसकी पत्नी अपने साथ में ले गई। थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ प्राथमिकी लिख ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *