Nirbhik Nazar

अवैध मजार पर सीएम धामी के बयान का साक्षी महाराज ने किया समर्थन, लव जिहाद को लेकर कही ये बात

हरिद्वार: देवभूमि में लंबे समय से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले सामने आ रहे हैं. इसको लेकर बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे अवैध मजार को लेकर अपनी मंशा दो टूक में साफ कर दी है. सीएम धामी ने अपने बयान में साफ कर दिया कि देवभूमि में अब अवैध मजारों को ध्वस्त करेंगे. ताकि उत्तराखंड में अतिक्रमण करना तो दूर, इसके बारे में अब कोई सोच भी नहीं सके. वहीं, पुष्कर धामी के इस बयान पर संतो ने खुशी जाहिर की है. संतों का कहना है कि भले ही देर से फैसला लिया गया, लेकिन यह बिल्कुल सही फैसला है.

वहीं, अपने बयानों और तेवरों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा उत्तराखंड के सीएम धामी द्वारा देर से लिया गया यह सही फैसला है. चाहे अवैध मजारों हो या कोई भी अवैध कार्य हो, वह सब राज्य से हटना चाहिए.

साक्षी महाराज ने कहा पुष्कर धामी के इस फैसले से उत्तराखंड में जो भी कुछ अवैध है, उन सबको चयनित किया जाएगा. राज्य में सभी अवैध चाहे वह मजारे हो या फिर अतिक्रमण हटना चाहिए. पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो निर्णय यह लिया गया है, यह स्वागत योग्य है. मैं भी इसका स्वागत करता हूं.

इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने इसी के साथ कहा कि उत्तराखंड में लव जिहाद भी पैर पसार रहा है. इस ओर भी राज्य सरकार को ध्यान देना चाहिए. यह कार्य साधु-संतों के साथ-साथ सरकार का भी है. लव जिहाद को भी उत्तराखंड में खत्म करना चाहिए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *