Nirbhik Nazar

दो बच्चियों को साथ लेकर, प्रेमी के साथ पत्नी फरार, दवाई लेने गई थी बाज़ार  

हरदोई: प्रेमी के प्यार में अंधी एक महिला ने अपने पति को धोखा दे गई। महिला पति को दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। साथ में दो बेटियों को भी ले गई। काफी देर तक महिला जब घर नहीं लौटी तो पति ने बच्चों और पति की खोजबीन शुरू की। जानकारी में पत्नी को लेकर जो बातें सामने आई उसे जानकर युवक के पैरों के नीचे से मानो जमीन की खिसक गई हो। पत्नी और बच्चों की तलाश में पति अब मारा-मारा फिर रहा है। युवक ने पुलिस को पत्नी और बच्चों की तलाश के लिए तहरीर दी है।

मामला हरदोई की शहर कोतवाली का है। युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ 3 अप्रैल को दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। पति का कहना है कि पत्नी घर में रखे लगभग 30 हज़ार रुपये कीमत के ज़ेवर भी अपने साथ ले गई है। युवक ने मुज़फ्फरनगर के खेतौली गांव का निवासी उमेश उर्फ कल्लू पर पत्नी को भगा ले जाने का शक जताया है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का इसी के साथ चक्कर चल रहा था। वही उसे अपने साथ भगा ले गया है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *