Skip to main content

Nirbhik Nazar

गोलगप्पे खाने के लिए ड्राइवर की जीभ लपलपाई, लुत्फ लेने के चक्कर में 10 मिनट रोके रखी बस, हो गई कार्रवाई, सस्पेंड, जुर्माना भी लगा

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में सरकारी बस के एक ड्राइवर को गोलगप्पों का लुत्फ लेना भारी पड़ गया। ड्राइवर साहब 10 मिनट तक बस रोककर गोलगप्पे खा रहे थे। इधर बस में भरी सवारियां उनका इंतजार कर रही थीं। बस में सवार यात्रियों में से किसी शख्स ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

10 मिनट के लिए रोकी बस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरा मामला पिछले शनिवार का है। बीआरटीएस बस ड्राइवर निलेश परमार ने जिंदल-त्रिमंदिर रूट की बस 10 मिनट के लिए रुकवा ली। वायरल वीडियो उसी दरम्यान का है। ड्राइवर साहब बस को स्वागत सिटी सोसाइटी में पार्क करते हैं और फिर बस से बाहर निकल आते हैं और फिर गोलगप्पों का लुत्फ लेने लगते हैं।

किसी यात्री ने बना लिया वीडियो

बताया जा रहा है कि जब चालक गोलगप्पे खा रहा था। बस में सवार यात्री बस चलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बस में सवार एक यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

आपरेटर पर 15 हजार जुर्माना, चालक सस्पेंड

बीआरटीएस जनमार्ग लिमिटेड के अफसरों ने इसका संज्ञान लेते हुए एक्शन लिया। ऑपरेटर पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि ड्राइवर निलेश पर 1 हजार रुपए का ठोंका गया। इतना ही नहीं ड्राइवर साहब को इस कृत्य के लिए निलम्बित भी कर दिया गया। बीआरटीएस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि भी की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *