Nirbhik Nazar

कोरोना रिटर्न्स! इन राज्यों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य…क्या फिर लगेगा लॉकडाउन ?

नई दिल्ली: देशभर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में एहतियात के तौर पर कई राज्यों ने मास्क को फिर से अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक समीक्षा बैठक की और राज्यों को सतर्क रहने और COVID-19 की तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल को सभी अस्पताल बुनियादी ढांचे में मॉक ड्रिल करने का भी आग्रह किया। उन्होंने जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने के साथ-साथ कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के बारे में जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया।

हरियाणा सरकार ने एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जनता से कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने का आग्रह किया है। जिला प्रशासन और पंचायतों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि इसे राज्य के सभी हिस्सों में लागू किया जाए। केरल ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों के लिए भी मास्क अनिवार्य कर दिया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने के बाद कहा कि कोविड से संबंधित मौतें ज्यादातर 60 साल से ऊपर के लोगों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह से पीड़ित लोगों में होती हैं।

पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। एक बयान में कहा गया है कि अस्पतालों, होटलों, रेस्तरां, शराब की दुकानों, मनोरंजन वाली जगह, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना चाहिए। अब देखने वाली बात ये होगी की लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए केंद्रीय सरकार फिर लॉकडाउन का ऐलान करती है या नहीं ?

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड़ पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश जारी किए। मंत्री मंडाविया ने कहा की कोरोना से लड़ाई के लिए हम पूरी तरह से तैयार है। और वह भी तैयार रहे, हमे डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है।

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?

अगर देश में कोरोना हाबी हो गया तो लॉकडाउन ही एक मात्र उपाय है। क्योंकि बीते सालों में जब जब कोरोना देश पर हाबी हुआ है तब-तब देश और देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया। हालांकि बैठक में सरकार द्वारा लॉकडाउन को लेकर कोई बात चीत नहीं की गई, लेकिन देश में कोरोना के मामले बढ़ते है तो सरकार लॉकडाउन पर कोई बड़ा कदम उठाने पर विवश हो सकती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *