Nirbhik Nazar

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS और 26 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

पटना: बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां 36 IAS और 26 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें 11 एसपी और 14 डीएम शामिल हैं।बिहार में रामनवमी के मौके पर हुए दंगों के फौरन बाद इतने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि रामनवमी के मौके पर बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में सांप्रदायिक दंगे भड़के थे, जिसमें काफी जन-धन का नुकसान हुआ था।

सवालों के घेरे में नीतीश सरकार ! 

बिहार पर राज कर रही नीतीश सरकार के सुशासन के दावों पर उस वक्त सवाल उठने लगा था, जब रामनवमी के मौके पर बिहार शरीफ और सासाराम में दंगे हुए। नीतीश सरकार हमेशा कहती थी कि वो थ्री सी यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कोई समझौता नहीं कर सकती। लेकिन जब रामनवमी पर कानून और व्यवस्था बिगड़ी तो वह भी सवालों के घेरे में आ गई। नीतीश सरकार पर इसलिए भी लोगों का भरोसा कम हुआ क्योंकि जिस बिहार शरीफ में दंगे हुए, वह नालंदा का एरिया है और नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *