Nirbhik Nazar

देवभूमि के स्वरूप को बदलने की साजिश को नाकाम करेंगे धामी, चलेगा अभियान…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि के स्वरूप को बदलने की साजिश हो रही है, जिसे किसी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जनसंख्या असंतुलन के मामले को लेकर सरकार गंभीर है और जल्द ही स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई जाएगी।

सीएम धामी ने उपरोक्त बात रविवार को रुड़की में रजवाड़ा फार्म हाउस में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में कही। कहा कि किसान मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। कहा कि आज कृषि को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के साथ किसान को तकनीकी रूप से सक्षम और बाजार की नब्ज पकड़ने वाला बनाया जा रहा है। ऑर्गेनिक फार्मिंग में भारत एक बड़े ग्लोबल प्लेयर के रूप में सामने आया है और जैविक खेती का दायरा देश में लगातार बढ़ रहा है।

उत्तराखंड में कई किसान जड़ी-बूटी और फूलों की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। राज्य में पहले कुल डेढ़ सौ हेक्टेयर में ही फूलों की खेती होती थी। जिसका एरिया अब बढ़कर 1600 हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। इस बात का ध्यान रखा जा रहा कि खेती में छोटे किसानों के लिए कम से कम जोखिम हो। कहा कि राज्य सरकार की ओर से सहकारिता के माध्यम से किसानों को शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि के बजट को बढ़ाने का काम किया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार लगातार किसानों के हित में योजनाएं लागू कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि किसानों को लेकर विपक्ष जो राजनीति कर रहा, उसे कार्यकर्ताओं को बेनकाब करना होगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश प्रभारी खिलेंद्र, विधायक प्रदीप बत्रा, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष सतेंद्र चौधरी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर अक्षय प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, प्रदेश महामंत्री सागर गोयल, अभिषेक चंद्रा, मंडी समिति चेयरमैन भीम सिंह, आदेश सैनी, चौधरी धीर सिंह आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *