भभुआ/कैमूर।कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के एक गांव से छुट्टी बिता कर एक सप्ताह पहले गढ़वा सीआरपीएफ कैंप में गया जवान कोरोना जवान पॉजिटिव मिला है। इसकी जानकारी गढ़वा के उपायुक्त ने कैमूर डीएम को पत्र लिख कर दी है। डीएम को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि गढ़वा जिले में बाहरी प्रदेश या अन्य जिले से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना जांच करायी जा रही है। गढ़वा में कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के एक गांव का सीआरपीएफ जवान 172 बटालियन में कार्यरत है।
जिसका कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह अपने गांव छुट्टी पर गया था। जो 6 जून से 6 जुलाई तक अपने गांव में छुट्टी पर रहा। एक माह गांव में रहने के बाद जवान 6 जुलाई को ऑटो रिक्शा से अपने गांव से डेहरी ऑन सोन पहुँचा था। इसके बाद किराए के कार से 7 जुलाई को गढ़वा पहुँचा था। इसके बाद जवान के पहुचने पर कोरोना जांच करायी गयी तो 8 जुलाई को वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसकी सूचना कैमूर जिला प्रशासन को दी जा रही है। क्योंकि जवान अपने गांव से आने के बाद ही कोरोना संक्रमित पाया गया है।