Nirbhik Nazar

शर्मनाक! शव से अंगूठा लगवा रहा था वकील, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

आगरा: सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक वकील कार में पड़े शव से कागज पर अंगूठा लगवा रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स ने भड़कते हुए यूपी पुलिस को टैग कर जवाब मांगा है।

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में एक बुजुर्ग महिला की लाश पड़ी हुई है। एक वकील कागज पर अंगूठा लगवा रहा है और वहीं पीछे भी दो व्यक्ति खड़े हुए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को आगरा का बताया जा रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस और आगरा पुलिस की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

पूर्व सपा नेत्री रोली मिश्रा तिवारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,’नीचता की पराकाष्ठा देखिये। वीडियो आगरा के सेवला जाट का बताया जा रहा है। जिसमें एक मृतक वृद्धा से उनकी संपतियां लेने के लिए उनके शव से अंगूठा लगवाया जा रहा है। इन अमानवीय लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।’ इसके साथ उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस और आगरा पुलिस को टैग करते हुए जवाब मांगा है। @vivekkumar84 नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि यदि ये वकील है तो सबसे पहले इसका लाइसेंस निरस्त हो।

@ManishParihar57 नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि लोगो की मानसिकता कितनी गिर सकती है, सभी इस वीडियो मे देख लीजिये। @SUMITBRAHMA11 नाम के एक यूजर लिखते हैं- किस टाइप के लोग है। ये.. शर्म नहीं आती है। ऐसा घिनौना कृत्य करते हुए। @Rolex_in28 नाम के एक ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया,’बेहद अमानवीय दृश्य मन विचलित हो गया। लोग जमीन जगह संपत्ति के लिए इतने निष्ठुर हो गए कि उन्हें अपने वृद्ध जन के जाने का दुख तक नही संपत्ति की पड़ी है।’

@Uppr_Caste नाम के एक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो पर लिखा गया कि कोई अचरज नहीं है क्योकिं ये कलयुग है। @yathart32821151 नाम के एक यूजर ने लिखा कि अंगूठा लगवाने वाले कोई अधिवक्ता तो नहीं है? प्रथम दृष्टया यही लगता है। यह बहुत ही गंभीर मामला है.. लालच, धोखाधड़ी और मानवता को शर्मसार करने वाला भी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *