Nirbhik Nazar

दहकते अंगारों पर नंगे पैरों चलने लगे BJP नेता “संबित पात्रा” खुद शेयर की VIDEO, आप भी देखें…

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जलते हुए कोयले पर चलते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को ओडिशा के पुरी जिले में झामू जात्रा में पूजा के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान यहां की परंपरा के मुताबिक जलते हुए कोयले पर चले। उन्होंने खुद इसका वीडियो शेयर किया।

पात्रा ने ट्वीट किया, ‘आज, मैंने पुरी जिले के समांग पंचायत के रेबती रमण गांव में तीर्थयात्रा में भाग लिया, आग पर चलकर माता का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस तीर्थयात्रा में आग पर चलकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए आग पर चलने का कार्य किया।’

परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा एक तपस्या है और भक्त अपनी इच्छाओं की पूर्ति तथा देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर चलते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कोयलों पर चलकर आए और फिर लोगों से आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रवक्ता ने झड़ेश्वरी माता के दर्शन किए। झामू जात्रा बैशाख महीने में मनाया जाता है। पाणा संक्रांति के दिन यह खत्म होता है। इसे उड़िया लोगों का नववर्ष माना जाता है। लोग इस दिन शिव और हनुमान मंदिरों में जाकर दर्शन करते हैं। इसके अलावा नदियों में स्नान करते हैं। लोग पारंपरिक नृत्य भी करते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *