Nirbhik Nazar

नहीं मान रही थी पत्नी, पति ने कर दिया आशिक के हवाले…1 माह पहले हुई थी शादी

रामपुर : रामपुर के सैदनगर में पंचायत के बाद पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। एक माह पहले दोनों की शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद भी पत्नी अपने प्रेमी को भूल नहीं पाई थी। महीने भर से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। इसके बाद राजी खुशी से पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया।

पत्नी को मायके से लेने गया था पति

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी युवती की शादी एक माह पहले मुरादाबाद क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पति अपनी पत्नी को बुलाने के लिए उसके मायके आया था। पति को घर पर आया देख पत्नी ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया। पत्नी ने पति के साथ जाने से मना कर दिया।

एक घंटे तक पंचायत में होता रहा ड्रामा

इसके बाद करीब एक घंटे तक गांव में ड्रामा चलता रहा। मामला पुलिस तक पहुंचा तो गांव के लोगों ने पंचायत कराई। विवाहिता को काफी समझाया कि नई शादी है, साथ रह हो। लेकिन वह पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। पंचायत के बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। प्रेमी प्रेमिका इसके बाद गांव से बाहर निकल गये।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *