Skip to main content

Nirbhik Nazar

कंपनी के मैनेजर की ऑन कैमरा रॉड से पीट-पीटकर हत्या, Video शेयर कर विपक्ष ने उठाए सवाल…

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां कथित तौर पर बॉस के कहने पर एक शख्स को इतना मारा की उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद शव सरकारी हॉस्पिटल के बाहर फेंक दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 साल के शिव जोहरी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर थे और इसी कंपनी के मालिक सहित सात लोगों पर उनकी हत्या का आरोप लगा है.

 

ऑन कैमरा पीट-पीटकर हत्या

घटना से जुड़ा विभत्स वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है. इसमें देखा गया कि शिवम को लोहे के खंभे से बांधा गया और वो दर्द से बुरी तरह कराह रहे हैं. इधर पास में खड़ा एक शख्स उन्हें लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट रहा है. बताया गया कि आरोपियों को शिवम पर चोरी का शक था, जिसपर उन्हें इतना पीटा की जान चली गई.

वायरल हुआ वीडियो

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात आरोपियों ने शिवम का शव मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाहर फेंक दिया. परिवार को बताया गया कि उनकी मौत बिजली का करंट लगने की वजह से हुई. मगर हॉस्पिटल में जांच अधिकारी ने शव देखा तो शक हुआ, क्योंकि शरीर पर चोट के घाव थे. इसके बाद मामले में की छानबीन शुरू की गई. पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि शिवम ट्रांसपोर्ट बिजनेसमैन बनकिम सूरी के यहां पिछले सात साल से नौकरी कर रहे थे. मगर पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट से एक पैकेज गायब हो गया. चोरी के शक में ट्रांसपोर्ट के कई कर्मचारियों की बुरी तरह पिटाई की गई, जिसमें शिवम को इतना मारा की उनकी मौत हो गई.

विपक्ष ने साधा निशाना

इधर घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और आप सहित अन्य विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ‘यह बाबा के प्रदेश का शाहजहांपुर है. यहां छोटी-सी चोरी के आरोप में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर को खंभे से बांधकर तब तक मारा गया, जब तक वह मर नहीं गया. मारने वालों का दुस्साहस देखिये! मारते समय वीडियो बनाया और मारकर हॉस्पिटल के सामने फेंक दिया.’

आम आदमी पार्टी ने घटना पर ट्वीट किया, ‘तालिबान प्रदेश बना UP.यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था का आलम ये है कि शाहजहांपुर में चोरी के शक में ट्रांसपोर्ट मैनेजर को पीट-पीटकर तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. UP में बर्बरता की सारी हदें पार हो रही हैं और सत्ता में बैठे तानाशाह रामराज्य का दावा करते हैं. शर्मनाक!’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *