Nirbhik Nazar

तीन दिवसीय दौरे पर दून पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, डॉ0 आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

देहरादून: देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने देहरादून के गढ़ीकैंट में भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर  सिंह धामी भी मौजूद रहे। बता दें कि गढ़ीकैंट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से पूर्व राष्ट्रपति का विशेष लगाव रहा है। दिसंबर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए वह उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे। तब दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की इस प्रतिमा के छोटा होने की बात उन्होंने अपने परिसहाय से की थी। इस बात को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रतिमा के जीर्णाेद्धार के लिए सीईओ कैंट बोर्ड से अनुरोध किया था।

अध्यक्ष कैंट बोर्ड एवं सीईओ कैंट बोर्ड ने प्रतिमा के आकार को बड़ा करने के साथ ही जीर्णाेद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया है। इसके बाद राज्यपाल ने अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान इस प्रतिमा के नए स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया था।

एलबीएस अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

इसके बाद 15 एवं 16 अप्रैल को वे मसूरी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति भ्रमण के दौरान राजभवन में प्रवास करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *