Nirbhik Nazar

नहाते हुए वीडियो बनाया था VIDEO, युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने निकाला आरोपी का ‘जुलूस’

उज्जैन: उज्जैन के तराना में हॉस्पिटल रोड स्थित शोरूम में काम करने वाले युवक ने नहाते हुए एक युवती का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस बात की सूचना जब युवती ने पुलिस को दी तो पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। तराना थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया, शोरूम पर काम करने वाले अमन खान ने शोरूम के पीछे स्थित घर के खुले बाथरूम में नहाते हुए एक युवती का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती अमन की बात सुनकर घबरा गई, उसे कुछ समझ नहीं आया। लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए इस बात की सूचना तुरंत परिजनों को दी और इसके बाद यह मामला थाना तराना पहुंचा। तराना थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि शिकायत मिलते ही तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।


हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध…

युवती का नहाते हुए वीडियो बनाए जाने की जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी, वैसे ही उन्होंने थाने पहुंचकर विरोध जताया और थाने का घेराव भी किया। बताया जाता है कि पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को जहां अमन का सार्वजनिक जुलूस निकाला। वहीं, उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है, जिससे कि पुलिस को इस मामले के अलावा और भी सुबूत मिलने की आशंका है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *