Nirbhik Nazar

पति नहीं था पसंद तो खुद से छोटे युवक संग बनाए अवैध संबंध, घर हड़पने को प्रेमी से करा दी सास-ससुर की हत्या !

दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में बुजुर्ग दंपति हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशीष भार्गव (29) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक दंपति की बहू मोनिका और आशीष के बीच अवैध संबंध थे और उसी के कहने पर आशीष ने उन दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

आशीष मोनिका से उम्र में एक साल छोटा है।

पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के बाद फरार हुए आशीष भार्गव को तीन दिनों बाद बुधवार शाम को गाजियाबाद में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था। आशीष पर बुजुर्ग दंपति राधेश्याम वर्मा (72) और उनकी पत्नी वीणा (68) की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दंपति की गोलकपुरी स्थित उनके घर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन मृतक दंपति की बहू मोनिका को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, मोनिका ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल, वह पुलिस की हिरासत में है।

पुलिस के अनुसार, मोनिका (30) के आशीष के साथ अवैध संबंध थे। वह अपने पति रवि रतन (38) से भी छुटकारा पाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही वह अपने सास-ससुर की हत्या कराकर लगभग 1.30 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी और उसे बेचकर द्वारका में नया घर खरीदना चाहती थी।

इसके लिए ही उसने सास-ससुर की हत्या का खौफनाक प्लान बनाया था। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दंपति के घर से लगभग पांच लाख रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान गायब पाया गया था।

मृतक राधेश्याम वर्मा, करोल बाग स्थित एक सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल की पोस्ट से रिटायर हुए थे। उनका परिवार पिछले 38 वर्षों से गोकलपुरी में रह रहा था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *