Nirbhik Nazar

कल होंगे CBI के सामने पेश, अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता कर PM पर बोला हमला, कहा – हमें टारगेट किया जा रहा है, देखें VIDEO

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को भ्रष्टाचार से कोई मतलब ही नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री खुद सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सत्यपाल मलिक ने भी पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने ये भी कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो फिर देश और दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया के बाद अब सीबीआई मेरे पीछे पड़ी हुई है। उन्होंने दावा किया कि अगर सीबीआई को आदेश आया होगा तो फिर मेरी गिरफ्तारी होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब नीति घोटाला हुआ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों ने अपने हलफनामे में झूठ बोला और मामले में मनीष सिसोदिया को झूठा आरोपी बनाया गया। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने 14 फोन तोड़ दिए। फिर ईडी कह रही है कि उसमें से 4 फोन उनके पास हैं और CBI कह रही है कि 1 फोन उनके पास है, अगर उन्होंने फोन तोड़े हैं तो उनके पास फोन कैसे आए। इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है।

केजरीवाल बोले- केंद्रीय एजेंसियां हमारे खिलाफ झूठ बोल रही

केजरीवाल ने कहा कि शराब नीति की जांच में केंद्रीय एजेंसियां हमारे खिलाफ अदालतों में झूठ बोल रही हैं। गिरफ्तार लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उन पर हम पर शिकंजा कसने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “सीबीआई ने शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया है। झूठे बयान हासिल करने के लिए लोगों को पीटा गया। एजेंसियां सबूत के लिए लोगों को प्रताड़ित कर रही हैं।

नीतीश कुमार ने केजरीवाल की तारीफ की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है। नीतीश ने कहा कि केजरीवाल अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया की काफी इज्जत भी है। केजरीवाल को सीबीआई की ओर से समन भेजे जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप देख रहे हैं कि क्या-क्या हो रहा है? नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि समन पर केजरीवाल खुद जनता को जवाब देंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *