Nirbhik Nazar

देवभूमि मे मचाने लगा, “कोरोना कोहराम” बीते 24 घंटे मे मिले 94 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत

देहरादून: प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 94 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वर्तमान में 292 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 785 सैंपलाें की जांच की गई। इसमें 94 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

इसमें देहरादून जिले में 48 संक्रमित मिले हैं। जबकि नैनीताल में 29, हरिद्वार में चार, बागेश्वर व टिहरी जिले में तीन-तीन, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में दो-दो, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 79 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में 292 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *