Nirbhik Nazar

कैमूर : ननिहाल में किशोर की गला दबाकर हत्या,मामा के निर्माणाधीन मकान में मिला शव

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भभुआ/कैमूर। ननिहाल में रह रहे किशोर की गला दबा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसका शव निर्माणाधीन मकान में मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया। मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव का है। मृतक किशोर चैनपुर थाना क्षेत्र के संघारवीर पर्वतपुर गांव निवासी नागा राय का 14 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार बताया जाता है।मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक किशोर एक महीने से अपने ननिहाल खड़ौरा गांव में गया तो रह रहा था।

बताया जाता है कि,गुरुवार की शाम उसके मामा ने उसे गांव के ही एक दो लड़कों के साथ देखा था। वह घर से बिना खाए पिये ही निकला था।अपने छोटे मामा के बन रहे मकान में सोने जाता था। इसलिए बड़े मामा ने उस मकान में जाकर सोने की बात सोच कर ज्यादा खोजबिन नहीं किया गया। लेकिन शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि छोटे मामा रामकरण राय के निर्माणाधीन मकान में अर्जुन का शव मिला।

जिसके बाद ननिहाल के परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गयी।जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी तो मौके पुलिस पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गयी। पुलिस ने सबसे पहले ननिहाल वालो से घटना की जानकारी प्राप्त की। उसके मामा ने बताया कि अर्जुन के शरीर पर गले पर जख्म के निशान है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।बताया जाता है कि मृतक अर्जुन कुमार अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह पढ़ाई छोड़ दिया था।

चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँच कर घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक किशोर के नाक से झाग निकल रहा था एवं पैर व हाथ पर जख्म के निशान थे। जिसे देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या का ही मामला प्रतीत हो रहा है। एक व्यक्ति को इस मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर अभी परिजनों ने थाना में आवेदन नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *