Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: पंजीकरण 15 लाख के पार, 22 अप्रैल से हो रही चारधाम यात्रा की शुरुआत…किया जा रहा व्यवस्थाओं को दुरुस्त  

देहरादून: इस वर्ष भी चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 15 लाख से अधिक तीर्थ यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। सोमवार शाम तक 15 लाख 20 हजार 610 तीर्थ यात्री चारधाम आने के लिए अपना पंजीकरण करा चुके थे। सबसे अधिक उत्साह केदारनाथ की यात्रा के लिए देखने को मिल रहा है। बाबा केदार के दर्शन के लिए सबसे अधिक पांच लाख 40 हजार 286 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए साढ़े चार लाख, जबकि यमुनोत्री धाम के लिए दो लाख 39 हजार और गंगोत्री धाम के लिए दो लाख 77 हजार तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

22 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए 21 फरवरी को, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए 16 मार्च को आनलाइन पंजीकरण खोले गए थे। 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। ऋषिकेश से यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 21 अप्रैल को रवाना होगा। चारधाम के अलावा हेमकुंड साहिब के लिए 7,141 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

चारधाम यात्रा पर एक नजर

  • 22 अप्रैल को खोले जाएंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
  • 25 अप्रैल को जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट
  • 27 अप्रैल को खोले जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

यात्री पंजीकरण की स्थिति

  • गंगोत्री: 2,77,084
  • यमुनोत्री: 2,39,961
  • केदारनाथ: 5,40,286
  • बदरीनाथ: 4,56,128
  • हेमकुंड साहिब: 7,141

केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग

  • 6263 यात्रियों की 25 से 30 अप्रैल तक हुई बुकिंग
  • 09 हेलीपैड से आठ कंपनियों को मिली है उड़ान की अनुमति
  • 7740 गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम का दोनों तरफ का किराया
  • 5500 फाटा से केदारनाथ धाम का दोनों तरफ का किराया
  • 5498 सिरसी से केदारनाथ धाम का दोनों तरफ का किराया

हेली बुकिंग के लिए खुली विंडो

मंगलवार दोपहर 12 बजे केदारनाथ हेलीकाप्टर बुकिंग के लिए विंडो खुल गई है। इस बार एक से सात मई तक के लिए यात्रियों की बुकिंग की जाएगी। इसके लिए https://heliyatra.irctc.co.in पर जाकर बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। आप http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हेली टिकट की बुकिंग के लिए बुकिंग आइडी बनानी होगी। एक आइडी से आप छह यात्रियों की बुकिंग कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा के लिए शीघ्र ही ऋषिकेश में फोटोमैट्रिक पंजीकरण भी खोल दिया जाएगा। इसके लिए यात्रा ट्रांजिट कैंप में काउंटर तैयार हैं। चारधाम यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

वाईके गंगवार, संयुक्त निदेशक, पर्यटन विकास परिषद उत्तराखंड

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *