Nirbhik Nazar

VIDEO देख पुलिस ने काटा पुलिस का चालान…! 1 Km तक किया पीछा, बिना हेलमेट के जा रहे थे पुलिस वाले, मां-बेटी लगातार पूछ रहीं थी “ओ भैया हेलमेट कहाँ है ?

गाजियाबाद : लाइसेंस न भूल जाएं, जल्दी-जल्दी में हेलमेट घर पर न रह जाए, कहीं प्रदूषण वाले पेपर एक्सपायर न हो जाएं… पुलिस के चालान से बचने के लिए आप भी इन सब बातों का ध्यान रखते होंगे. क्योंकि पुलिस जगह-जगह चेकिंग बूथ बनाकर लोगों का चालान जो काट रही है. दूसरी तरफ लोगों की शिकायत रहती है कि पुलिसकर्मी खुद यातायात के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं. तो उन पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया जाता? अब ऐसा ही एक वाक्या सोमवार की रात हुआ है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक पर सवार दिख रहे हैं. जबकि इनके पीछे स्कूटी पर मां-बेटी हैं और पुलिस वालों का वीडियो बना रही हैं. वो इनसे लगातार यातायात नियमों के बारे में सवाल कर रही हैं.

पूछा- हेलमेट कहां हैं?’

इन मां-बेटी ने पुलिस वालों से कहा कि क्या यातायात के नियमों का पालन केवल आम लोग की करें. बिना हेलमेट लगाए शर्म नहीं आ रही? ये जोर-जोर से चिल्लाते हुए पूछती हैं, ‘कहां हैं हेलमेट तुम्हारे? अब शर्म नहीं आ रही?’

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सायरन बजाना शुरू कर दिया. उन्होंने मां-बेटी को कोई जवाब नहीं दिया. वीडियो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गया. ऐसा कहा जा रहा है कि इन्होंने करीब एक किलोमीटर तक पुलिसकर्मियों का पीछा किया.

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की तरफ से एक्शन लिया गया है. उन्होंने बाइक का एक हजार रुपये का चालान काटा. चालान की तस्वीर भी सामने आई. वाहन के मालिक का पता उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद बताया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *