Nirbhik Nazar

पहले कुएं से निकालकर बचाया, फिर कर दी हत्या, रात मे हुई थी पति- पत्नी के बीच अनबन ! नहीं मान रही थी पत्नी, पढ़ें पूरी खबर…  

जशपुर/छ0ग0: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पति ने उसको बचा लिया। फिर उसने खुद उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला जशपुर जिले का है। वहां पर एक शख्स का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। दोनों में काफी कहासुनी हुई। इसके बाद पत्नी कुएं में कूद गई। उसको बचाने के लिए पति भी कुएं में कूदा। कुछ देर बाद दोनों बाहर आ गए। मामला यहीं शांत नहीं हुआ, दोनों में फिर से झगड़ा होने लगा। उस दौरान पति ने महिला के गुप्तांग पर वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। अगले दिन सुबह पुलिस को इसकी जानकरी मिली, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 17 अप्रैल की रात वो शराब पीकर घर आया था। खाना खाने के बाद वो अपनी पत्नी के साथ सोने चला गया। बिस्तर पर जाते ही उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही, जिस पर पत्नी ने इनकार कर दिया। काफी देर तक दोनों में कहासुनी हुई, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इस पर आरोपी जबरदस्ती करने लगा, जिस पर महिला कुएं में कूद गई। आरोपी के मुताबिक उसने उसे बचाया, लेकिन बाहर निकलते ही उसकी हत्या कर दी।

रातभर शव के पास बैठा रहा

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरा मामला घरेलू विवाद का है। आरोपी ने रात के वक्त महिला की हत्या की, इसके बाद वो शव को घर में रखकर बैठा रहा। सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *