Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के सीएम से लेकर तमाम हस्तियों के, Twitter ने हटाए ब्लू टिक, देखें लिस्ट

देहरादून: ट्विटर ने कई नेताओं के ब्लू टिक हटा दिए हैं. उत्तराखंड में भी कई राजनेताओं और बड़ी हस्तियों के ब्लू टिक हटा दिये हैं. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) की घोषणा के बाद ब्लू टिक हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. वहीं ट्विटर (Twitter) के इस एक्शन ने सबको चौंका दिया है.

सीएम धामी और हरीश रावत समेत इनके हटे ब्लू टिक

इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे नेता शामिल हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ट्विटर अकाउंट पर बेहद सक्रिय रहते हैं. इसके साथ ही ट्विटर ने कई विधायकों और उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली कई बड़ी हस्तियों के भी ब्लू टिक हटा दिये हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, डीजीपी अशोक कुमार, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, क्रिकेटर ऋषभ पंत से लेकर तमाम बड़ी हस्तियों के आज सुबह ब्लू टिक हटा दिए गए हैं.

अब आम और खास हर किसी का अकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक जैसा दिखाई दे रहा है. उत्तराखंड में भी कई बड़ी हस्तियों के एक नाम से ही दर्जनों अकाउंट बनाए गए हैं. ऐसे में अब यह पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा कि कौन सा अकाउंट ओरिजिनल अकाउंट है. अब तक उत्तराखंड में मंत्री, विधायक, अधिकारी और मुख्यमंत्री ट्विटर अकाउंट पर शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते थे. लेकिन अब यह पहचानना आम इंसान के लिए मुश्किल होगा कि जिस अकाउंट को टैग कर रहे हैं वह सही अकाउंट है या नहीं?

उत्तराखंड पुलिस भी ट्विटर अकाउंट के माध्यम से रोजाना कई मामले सुन रही थी. ऐसे में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार हों या फिर तमाम अधिकारी उनके भी ब्लू टिक हटा दिये गये हैं. ऐसे में देहरादून व उत्तराखंड के अन्य जिलों से भी कई नाम से अकाउंट ट्विटर पर चल रहे हैं. अब अगर ट्विटर अकाउंट को वेरीफाई करना है तो इन सभी लोगों को एक तय रकम का भुगतान करके ही ब्लू टिक मिल पाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *