Nirbhik Nazar

युवती नहीं थी राज़ी, दबाव मे की थी शादी ? प्रेमिका ने प्रेमी के सामने खा लिया जहर, हो गई मौत, पढ़ें पूरा मामला…

जमगढ़: जनपद से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद भी वह अपने पहले प्यार को नहीं भूल पाई और प्रेमी के गांव में उससे मिलने के लिए पहुंची और उसी के सामने विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने के चलते प्रेमिका की हालत बिगड़ने लगी ऐसे में उसे लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद प्रेमी के परिवार में हड़कंप मच गया और उसके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। दरअसल, आजमगढ़ जनपद के अवनी गांव के रहने वाले एक युवक का गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल है। युवक अपने ननिहाल में आता जाता था इसी दौरान उसकी मुलाकात युवती से हो गई और दोनों प्रेम करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों मोबाइल फोन पर भी बात करते थे और दोनों के बीच मुलाकात भी होती थी। धीरे-धीरे 3 साल का समय गुजर गया इसी बीच प्रेमिका की शादी दूसरे युवक के साथ हो गई। दूसरे युवक संग शादी करने के लिए प्रेमिका राजी नहीं थी, हालांकि परिजनों के दबाव के चलते साल भर पूर्व उसने शादी कर लिया। शादी के बाद वह अपने ससुराल गई और अपने पति के साथ कुछ समय बिताने के बाद मायके वापस लौट आई। युवती अपने मायके में रह रही थी और पुनः उसकी विदाई होने वाली थी इसी बात को लेकर वह नाराज हो गई।

नाराज होकर रविवार को दोपहर में स्कूटी लेकर वह अपने प्रेमी के घर आजमगढ़ पहुंच गई। घर पर पहुंचने के बाद पता चला कि उसका प्रेमी गांव में क्रिकेट खेल रहा है। घरवालों से पूछताछ करने के बाद ही युवती प्राइमरी स्कूल के पास पहुंची जहां पर उसका प्रेमी अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। वहां पहुंचने के बाद अपने प्रेमी से काफी देर तक उसने बातचीत की। इस दौरान दोनों में कहासुनी भी हुई। बताया जा रहा है कि उसके बाद प्रेमिका अपनी स्कूटी की डिग्गी से विषाक्त पदार्थ निकाला और खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी तो प्रेमी और उसके पिता युवती को लेकर लालगंज अस्पताल में पहुंचे। लालगंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खराब होता देख चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवती के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालांकि तब तक प्रेमी और उसके परिवार के लोग वहां से फरार हो गए थे। घर पहुंचने पर पता चला कि प्रेमी और उसके घर वाले अपने घर से भी फरार हो हैं। इस बारे में थानाध्यक्ष बसंत कुमार द्वारा बताया गया कि मृतका के परिजनों द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर दी जाती है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *