Nirbhik Nazar

केदारनाथ यात्रा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, खराब मौसम के कारण हुए थे बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी के कारण केदारनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया था, लेकिन अच्छी खबर ये है कि मौसम साफ होते ही रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू कर दिया गया है. जिसके बाद यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.वहीं आज सुबह केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है. यमुनोत्री, गंगोत्री के बाद आज केदारनाथ के कपाट भी खोल दिए गए हैं. हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद यह माना जा रहा था कि केदारनाथ और बदरीनाथ क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसको देखते हुए केदारनाथ में रजिस्ट्रेशन को 30 अप्रैल तक के लिए रोक दिया गया था. खास बात यह है कि आज मौसम साफ होने के कारण अब रजिस्ट्रेशन की अनुमति दे दी गई है. जिन यात्रियों को श्रीनगर और ऋषिकेश में रोका गया है वह अब रजिस्ट्रेशन करवाकर चारधाम की यात्रा के लिए आगे जा सकते हैं.

फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. लेकिन आज सुबह से ही मौसम पूरी तरह से साफ है और अच्छी धूप निकलने के बाद प्रशासन की तरफ से यह फैसला लिया गया कि जिन यात्रियों को रोका गया है, उन्हें बाबा केदार के दर्शन के लिए आगे जाने दिया जाए. वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे और यात्रियों को भी आगे भेजा जाएगा. लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे के निर्देश भी जारी होंगे. यदि मौसम खराब होगा तो फिर अधिकारियों को यात्रा के लिए निर्देशित किया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *