Nirbhik Nazar

विदेश में किया RAPE, केरल में FIR, यूपी से हुआ ARREST, पढ़ें पूरा मामला…

रेली: केरल निवासी गैर संप्रदाय की युवती को शादी का झांसा देकर इज्जतनगर निवासी युवक ने दुबई में दुष्कर्म किया। फिर गुपचुप तरीके से बरेली लौट आया। युवती से शादी की बात से इन्कार कर संपर्क तोड़ लिया। युवती ने आरोपित के विरुद्ध केरल में प्राथमिकी लिखाई। रविवार को इज्जतनगर पुलिस की मदद से आरोपित नदीम खान को गिरफ्तार कर केरल पुलिस अपने साथ ले गई। आरोपित परतापुर जीवन सहाय का निवासी है।

केरल की युवती ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

केरल के इरीक्कुर थाने में युवती ने लिखाई प्राथमिकी में बताया कि दुबई में वह कंडक्टर की नौकरी करती थी। आरोपित नदीम खान ड्राइवर था। इसी दौरान उससे पहचान हुई। धीरे-धीरे आरोपित ने नजदीकियां बढ़ाई और प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच जब शादी की बात कही तो आरोपित टालमटोल करने लगा। काफी समय बीतने के बाद भी शादी नहीं की। अचानक से दुबई छोड़ दिया।

A woman is handcuffed

फोन पर संपर्क किया तो बनाने लगा बहाना

आरोपित से फोन पर संपर्क किया तो वह बहाने बनाता रहा। इसी के बाद युवती केरल लौटी। आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखे जाने के बाद केरल पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार को केरल पुलिस की ओर से दारोगा सत्यनाथ केवी समेत तीन पुलिसकर्मी इज्जतनगर थाने पहुंचे। पूरा घटनाक्रम बताया। इज्जतनगर पुलिस की मदद से टीम ने आरोपित के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

नदीम के दुष्कर्म मामले में फंसे होने की जानकारी पाकर घरवाले भी दंग रह गए। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित को केरल पुलिस अपने साथ ले गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *