Nirbhik Nazar

आप रहें सावधान ! यहाँ हाथ मे मोबाइल फटने से चली गई 8 साल की मासूम की जान…

त्रिशूरः केरल में सोमवार को मोबाइल फोन के फटने से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह मोबाइल चला रही थी। तिरुविल्वमला में रहने वाली आदित्यश्री ने मोबाइल को चेहरे के पास ही रखा हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात 10:30 बजे यह घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम और एक्सपर्ट्स के साथ जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्यश्री पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य अशोक कुमार की बेटी थी और पास के ही एक स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती थी। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस का कहना है कि बच्ची लंबे समय से वीडियो देख रही थी।

इसलिए ऐसा हो सकता है कि बैटरी ओवरहीट हो गई हो और उसके चलते मोबाइल में धमाका हुआ हो। मोबाइल तीन साल पहले खरीदा गया था। इस फोन को बच्ची के चाचा ने उसके पिता के लिए खरीदा था। पिछले साल फोन की बैटरी भी बदलवाई गई थी। घटना के दौरान आदित्यश्री और उसकी दादी ही घर पर मौजूद थे। दादी किचन में थीं जब यह हादसा हुआ था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके दाएं हाथ की उंगलियां टूट गई हैं। साथ ही हथेली बुरी तरह से जल गई है। आप भी बच्चों से

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *