Nirbhik Nazar

पंजाब के पूर्व CM के निधन पर धामी ने जताया दुख, कहा- बादल जी का भारतीय राजनीति में था एक विशेष स्थान

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। बादल जी का भारतीय राजनीति में एक विशेष स्थान था। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

आपको बता दें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब 8:28 मिनट बजे निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक उनका मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन हुआ. बादल का पार्थिव शरीर की बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा बादल गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. पीटीआई के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *