Skip to main content

Nirbhik Nazar

वर्दी पहने भक्ति में लीन दिखे यूपी पुलिस के दरोगा, भजनों पर कर रहे थे डांस, देखें वीडियो

मथुरा : सोशल मीडिया पर अक्सर उत्तर प्रदेश पुलिस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिनमें कई बार उन्हें बेरहमी से पीटते देख उनका क्रूर चेहरा नजर आता है. तो कई बार उनके किए गए नेक काम को देख यूजर्स का दिल पिघल जाता है. हाल ही में यूपी पुलिस के एक कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें उसे कृष्ण भक्ती में लीन देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स भी यूपी पुलिस की सराहना किए बिना नहीं रह पाए हैं. वायरल हो रहे वीडियो को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन का बताया जा रहा है. जहां किसी कृष्ण मंदिर के अंदर हो रहे भक्ति संगम में पुलिस अधिकारी को कृष्ण भक्ती में लीन होकर नाचते देखा जा सकता है. जिसे देख यूजर्स हैरान नजर आ रहे हैं. वीडियो में मंदिर के अंदर पुलिस अधिकारी के आस-पास लोगों की भीड़ भी देखी जा सकती है. जो खुद कृष्ण भक्ती में लीन नजर आ रहे हैं.

कृष्ण भक्ती में लीन दिखे दरोगा

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी के भक्तिमय वीडियो ने इन दिनों यूजर्स का मन मोह लिया है. वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा रहा है. ट्विटर पर इस वीडियो को विनीत गुप्ता नाम के शख्स ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी कृष्ण मंदिर के अंदर वर्दी में नजर आ रहा है. जिस दौरान उसे कृष्ण भक्ती में पूरी तरह लीन होकर झूमते देखा जा सकता है.

यूजर्स को लुभा रहा वीडियो

फिलहाल वीडियो को खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 2 लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन वीडियो पर देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘अच्छी बात है. दयालुता बेहतर है.’ एक अन्य ने लिखा ‘यह एक मिशाल है पब्लिक-पुलिस के मित्रतापूर्ण सम्बंध का जो आये दिन नारा भी दिया जाता है कि पुलिस पब्लिक से दोस्ताना सम्बंध रखे’.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *