Skip to main content

Nirbhik Nazar

महेंद्र भट्ट ने जताया मंत्री चंदन राम के निधन पर शोक,  BJP ने 28 तक स्थगित किए पार्टी के प्रोग्राम, VIDEO देखिये क्या बोले भट्ट…

देहरादून: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश और भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है । उन्होंने कहा, सरल व शांत स्वभाव और कर्मठता के चलते वह बहुत ही लोकप्रिय थे । समाज के पिछड़े और वंचित समाज की वह मजबूत आवाज थे । कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह एवं संगठन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता अतुलनीय रही । उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनके परिजनों एवं समस्त शुभचिन्तकों पीड़ा सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड सरकार में  कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी दी है कि शोक की इस घड़ी में पार्टी के सभी कार्यक्रम आगामी तीन दिन के लिए स्थगित किये हैं और 28 तारीख को सभी मंडलों एवं पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा ।

कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत चंदन रामदास को श्रद्धांजलि देते हुए आगामी तीन दिन यानि 26, 27, 28 अप्रैल तक प्रदेश में पार्टी के सभी कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। 28 अप्रैल को सभी मंडल एवं प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *