Nirbhik Nazar

‘भूत-प्रेत करते थे परेशान ! तंग आकर 3 बेटियों के साथ कुएं में कूदी माँ’, जांच मे बताया – आवेश मे आकर ज़िंदा मुर्गी भी खा जाती थी मैं….

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में दो लड़कियों के शव एक कुएं में मिले और एक लड़की की डेड बॉडी कुएं के बाहर पड़ी हुई थी। कुएं के अंदर दो और कुएं के बाहर एक लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों लड़कियों की उम्र दो से छह साल के बीच में थी। लड़कियों के पिता जीवन बामनिया ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को जब घर पहुंचे तब देखे कि उनकी पत्नी और तीनों बेटियां लापता हैं। गांव के लोगों ने बताया कि जीवन की पत्नी और बेटियों को गांव के बाहर आम तोड़ते देखा गया था। आसपास के इलाके में तलाशी शुरू की गई। कुएं के पास एक लड़की की डेड बॉडी मिली। जब कुएं के अंदर तलाशी की गई तो अंदर से दो लाश निकले। लेकिन उन लड़कियों की मां लापता थी। पुलिस ने अब उस महिला को अरेस्ट कर लिया है। महिला ने ऐसे खुलासे किए हैं जिसे सुन हर कोई हैरान है। शुरुआती जांच में महिला ने बताया कि वह भूत-प्रेत के आत्माओं की प्रताड़ना से परेशान थी।

महिला ने बताया कि आवेश में आकर वह जिंदा मुर्गी भी मारकर खा जाती थी। महिला ने पुलिस से बताया कि आवेश में आकर वह अपनी तीनों बेटियों को लेकर कुएं में कूद गई। पुलिस से महिला ने बताया कि कुएं में तीनों लड़कियों के साथ कूदने के बाद वह एक लड़की को लेकर बाहर निकली। लेकिन लड़कियों की मौत से घबराकर वह वहां से फरार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से बीमार है। महिला का इलाज भी चल रहा है। बुधवार को कुएं से तीनों लड़कियों का शव निकालने के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद एक साथ तीनों बहनों का अंतिम संस्कार हुआ।

दरअसल, यह धार जिले के श्यामपुरा ठाकुर गांव का मामला है। मंगलवार की शाम एक कुएं में दो लड़कियों की लाश मिली। वहीं एक लड़की की लाश कुएं के बाहर थी। कुएं के बाहर जो बच्ची थी उसका चेहरा लहूलुहान था। गांव के लोगों को यह शक हुआ कि इन लड़कियों की मां अपने साथ इन्हें लेकर कुएं में कूद गई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से पानी निकलवाया। कुएं में महिला की शव जब नहीं मिली तब पुलिस ने तलाशी शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि महिला टांडाखेड़ा गांव के आसपास देखी गई है। पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को अरेस्ट कर लिया। धार एसपी मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस ने झाड़ियों के पास तालाब किनारे से हिरासत में लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे आत्माएं दिखाई देती हैं। महिला ने बताया कि आत्माओं से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। इस हादसे में महिला की तीनों बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *