Nirbhik Nazar

तलाक के बाद, ससुर से शादी कर, ये महिला बन गई अपने पति की सास ! क्या सच है वायरल हो रही ये VIDEO ? सुने महिला का बयान…

नई दिल्ली: एक मुस्लिम महिला ने सरेआम सड़क पर आकर ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में जानकर किसी भी दिमाग खराब हो सकता है। बुर्का पहनी इस महिला ने कहा है कि उसको अपनी ससुर शादी करनी पड़ी जिसके बाद वो अपने पति की मां बन गई। इसके बाद ससुर से तलाक लेकर फिर से अपने पति से शादी की। इस मुस्लिम महिला के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने शेयर किया है।

इस वीडियो बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला कहती है, कि पहले मैं अपने शौहर के साथ निकाह होकर गई। उसके बाद मुझे तलाक दिया गया। फिर मेरे ससुर ने मुझसे निकाह किया तो इस हिसाब से मैं अपने शौहर की मां बन गई। फिर से मेरे शौहर ने मुझे छोड़ा। फिर उन्होंने भाई से रिश्ता बनाने को कहा कि मतलब मैं उनकी भाभी बन जाऊं। इस तरह से मेरे साथ मजाक हो रहा है कि कब मैं उनकी मां बन जाऊं, भाभी बन जाऊं, बीवी बन जाऊं।

यह वीडियो कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। महिला का नाम सबीना है। उन्होंने मीडिया को पूरी घटना बताते हुए कहा था, श्मेरी शादी 2009 में हुई थी। उन लोगों ने यह बहाना किया कि मुझे दो साल तक औलाद नहीं हुई और मेरे शौहर ने मुझे तलाक दे दिया। यह बात घर में रखी गई। फिर मेरे ससुर के साथ मेरा हलाला किया गया। फिर उन्होंने मेरे पति ने मेरे साथ निकाह किया। 2017 में पति ने फिर से तलाक दे दिया।

इस महिला ने कहा कि मेरे घरवालों ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि भाई से हलाला करो। मैं तो सबके लिए नहीं गई थी वहां? मैं अपने शौहर के साथ रिश्ता कर सकती हूं लेकिन बाप, भाई सभी के लिए नहीं हूं। मेरे घरवालों ने एतराज किया तो कहा कि इसे ले जाओ। इसे ऐसे ही बिठाकर नहीं खिलाएंगे। बच्चे नहीं हो रहे, इसे अपने घर ले जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। बरेली की सबीना का यह मामला 2018 का है। तब पुलिस ने ससुर पर रेप का मामला दर्ज किया था।

आपको बता दें कि इस्लाम धर्म मानने वाले मुस्लिम समुदाय में तलाक देने के बाद पति से फिर शादी करने की यह एक प्रक्रिया है। इसमें तलाकशुदा महिला को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी करके शारीरिक संबंध बनाना होता है। इसके बाद उसका तलाक होता है और तब वह अपने पुराने पति से फिर शादी करती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *