Nirbhik Nazar

शादी के बाद रहने लगा उदास, पत्नी की शिकायत लेकर पति पहुंच गया पुलिस के पास, ससुरालियों पर भी लगाया धोखा देने का आरोप…

कानपुर. कानपुर में एक शख्स अपनी पत्नी से बचाने की गुहार लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गया. पीड़ित पति का आरोप है कि ससुराल वालों ने बीमारी छुपाकर शादी कर दी और पत्नी मनोरोगी निकली. पीड़ित पति ने बताया की पत्नी को आए दिन दौरे आते हैं घर पर तोड़फोड़ करती है. साथ ही मारपीट भी करती है. पत्नी से बचाने की गुहार लेकर कपड़ा व्यापारी पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे.

श्याम नगर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी शाश्वत गुप्ता ने बताया कि जून 2021 में नेताजी नगर निवासी प्रियंका गुप्ता से उसकी शादी हुई थी. जुलाई के महीने में वे पत्नी के साथ लद्दाख घूमने गए तभी एक रेस्टोरेंट में पत्नी प्रियंका को दौरे पड़ गए. रेस्टोरेंट में ही प्रियंका ने अजीब सी हरकतें की तोड़फोड़ कीं, जिसके बाद शाश्वत डर गया. रेस्टोरेंट से वापस आते ही उसने पत्नी प्रियंका को मायके छोड़ दिया. जब प्रियंका के घरवालों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया. कुछ समय बाद जब प्रियंका को घर वापस लाया तो फिर से दौरे पड़े और पति के साथ मारपीट कर दी. इस दौरान शाश्वत का हाथ भी टूट गया. कुछ दिन बाद फिर से घर पर विवाद के दौरान पत्नी प्रियंका ने दादी का गला दबा दिया. इन आरोपों को लेकर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके बचाने की गुहार लगाई है.

कपड़ा व्यवसायी शाश्वत गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने पर विशेषज्ञों ने बताया है कि उसे सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी है. इस बीमारी में ऐसे दौरे पड़ते हैं. पीड़ित पति ने अभी बताया कि 2 माह पहले ही पत्नी को उसके घर पर छोड़ दिया गया है तब से लगातार पत्नी के घरवाले दबाव बना रहे हैं और मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं. पूरे मामले में थाना प्रभारी चकेरी ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से ही तहरीर मिली है. इसे पारिवारिक मामला देखते हुए काउंसलर के पास भेज दिया जाएगा. बहरहाल, कभी-कभार हमारे सामने ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिसमें सही और गलत का फैसला कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. यह स्थिति न पुलिस और अदालतों पर भी लागू होता है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *