Nirbhik Nazar

प्रदेशभर में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का 100 वां संस्करण, धामी ने नैनीताल मे सुना प्रोग्राम, PM के वचनों को बताया प्रेरणादायी

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डीएसए मैदान, मल्लीताल,नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि 03 अक्टूबर, 2014 से अनवरत रूप से प्रसारित हो रहे मन की बात कार्यक्रम का 100 वें संस्करण ने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के वचनों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम ने आज तमाम भारतीयों के जीवन को बदलने का काम किया है। समाज के अंतिम छोर पर काम कर रहे व्यक्ति के समाज के लिए अथक प्रयासों का जिक्र इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री करते हैं जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।  उन तमाम लोगों का जिक्र भी प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में किया है जो चुपचाप समाज सेवा में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम की ‘मन की बात’ से आज जन-जन जुड़ा हुआ है।

सीएम ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने देशवासियों को जोड़कर एक नई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य है। मन की बात कार्यक्रम ने सरकारी योजनाओं में सामूहिक जनसहभागिता को जोड़कर सफल बनाया है। वहीँ संघर्षरत युवाओं के अधूरे सपने को साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मानसखंड मंदिर माला मिशन से पर्यटकों की संख्या मे इजाफा होगा व पहाड़ की आर्थिकी सशक्त होगी। इसके साथ ही वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की स्वयं सहायता समूह को सशक्त किया गया है व उनके उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग की जा रही है।  लोकल फोर ग्लोबल के लिए स्थानीय उत्पादों में मूल्य सम्वर्द्धन किया जा रहा है। मूल्य संवर्धन से काश्तकारों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक शब्दों का अनुसरण कर हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं।

उत्तराखंड में भी पीएम की “मन की बात” कार्यक्रम को सुनने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्कूल, कॉलेज इत्यादि में भारी संख्या में छात्रों के साथ आम लोगों ने पीएम के मन की बात को सुना। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एस एस पी पंकज पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डॉ अनिल कपूर डब्बू,सीडीओ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, परितोष वर्मा, आंनद बिष्ट, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी सहित स्कूली बच्चे व आमजनता उपस्थित थी।

इन्होंने यहां सुनी मन की बात

सीएम व मंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल मंडल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के मच्खाली मंडल में, सौरभ बहुगुणा शक्तिफार्म में, गणेश जोशी कैंप ऑफिस में, सुबोध उनियाल मुनि की रेती में व प्रेमचंद अग्रवाल छिद्दरवाला क्षेत्र में।

सांसद
अजय भट्ट जसपुर में, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ऋषिकुल में, अजय टम्टा अल्मोड़ा ग्रामीण में, तीरथ सिंह रावत कोटद्वार में, माला राजलक्ष्मी शाह भटवाड़ी में, डॉ. कल्पना सैनी नारसन में।

अन्य बड़े नेता
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शंकरपुर में, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बालावाला में, महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष माणा गांव में, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार हरकी पौड़ी, महेंद्र पांडे, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी नैनीताल मंडल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत लामाचौड़, मदन कौशिक हर की पौड़ी व पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट भीमताल मे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *