Skip to main content

Nirbhik Nazar

पत्नी थी, प्रेमिका से पति की शादी कराने को तैयार ? मगर पति ने चुन ली मौत, बताकर प्रेमिका को बेवफ़ाई का जिम्मेदार ! पढ़ें पूरा मामला…

नैनीताल: उत्तराखंड के एक शहर में दो बच्चों के पिता ने ऐसा कदम उठाया कि घर में कोहराम मच गया। लड़की के प्यार में आदमी ने खौफनाक कदम उठाने से पहले वीडियो भी बनाया। पूरे मामले को जानकर पत्नी सहित उसके बच्चे भी हैरान हैं। यह हैरतअंगेज मामला नैनीताल जिले का है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा आदमी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

सुसाइड से पूर्व शादीशुदा आदमी ने वीडियो बनाया, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार एक युवती को बताया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक दमुवाढुंगा में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सुसाइड से पूर्व बनाए गए वीडियो में मृतक का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी।

उसी वार्ड में एक युवती ने अपनी मां को भी भर्ती कराया था। बातचीत होने पर दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए। काफी दिनों तक दोनों के बीच बात होती रही, लेकिन उन्हें कभी मिलने का मौका नहीं मिला। कुछ दिन पूर्व युवती उसे अपनी रिश्तेदार के घर ले गई, जहां दोनों दो दिन तक साथ रहे। इसकी भनक मृतक की पत्नी को लग गई।

 

मृतक का कहना था कि पत्नी को समझाया तो वह शादी के लिए मान गई, लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मृतक ने युवती पर प्यार में धोखा देने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया। साथ ही पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए जहरीला पदार्थ गटक लिया। जानकारी मिलने पर ऑटो चालक को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *