Nirbhik Nazar

छेड़खानी कर रहा था युवक, डांसर ने विरोध किया तो स्टेज पर ही कर दी युवती की पिटाई, Video हुआ वायरल, देखें…

बलिया: बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक कार्यक्रम के दौरान गांव के एक युवक ने डांस कर रही महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। डांसर ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसे खींचकर एक तमाचा मार दिया। इसके जवाब में डांसर ने भी उसे चांटा मार दिया। इस पूरे घटना का वीडियो कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और इस सोशल मीडिया पर डाल दिया। फिलहाल ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार्यक्रम में डीजे पर एक युवती डांस कर रही है। उसके साथ एक युवक भी नाच रहा है। थोड़ी देर बाद युवक डांसर के साथ छेड़खानी करने लगता है जिसका वह विरोध करती है। विरोध करने पर युवक को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह डांसर को खींच कर एक तमाचा मार देता है जिसके जवाब में डांसर भी उसे थप्पड़ मारती है। युवक के थप्पड़ मारने के बाद माहौल गरमा जाता है। वहां पर मौजूद लोग तुरंत बीचबचाव करने के लिए आ जाते हैं। लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कराया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *