Nirbhik Nazar

क्या आयुष चौधरी से बना गुड्डू मुस्लिम ? महंत राजू दास का बड़ा दावा, कहा – किया गया था धर्मांतरण…VIDEO

अयोध्या: अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास (Raju Das) ने माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. राजू दास ने अतीक अहमद पर जबरन धर्मांतरण (Conversion) कराने का आरोप लगाया है और कहा कि वो माफिया तो था ही, हिंदुओं का धर्मांतरण भी करवाता था. राजू दास ने दावा किया कि अतीक अब तक 12 लोगों का धर्मांतरण करा चुका है, इनमें गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) भी शामिल है. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण से पहले गुड्डू मुस्लिम का नाम आयुष चौधरी था. इसके साथ ही राजू दास ने ये भी कहा कि अतीक अहमद को मरना नहीं चाहिए था क्योंकि उसके मरने के साथ ही कई राज भी दफन हो गए और कई सफेदपोश बेपर्दा होने से बच गए.

महंत राजू दास का बड़ा दावा

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि गुड्डू मुस्लिम हिंदू था. उसका नाम आयुष चौधरी था. आप समझ सकते हैं कि किस प्रकार से धर्मांतरण का भी काम किया गया. आप देखो विजय उस्मानी, उसका भी उसने धर्मांतरण कराया. ऐसे पुलिस प्रशासन ने 12 नाम दिए हैं. कई सौ ऐसे मामले हैं, जो उसके साथ काम करते थे, जो उसके साथ था उसका वो धर्मांतरण भी करता था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *