Nirbhik Nazar

आस्था से खिलवाड़ ! QR कोड लगाकर श्रद्धालुओं से कौन मांग रहा था चंदा ? बीकेटीसी ने दर्ज कराई FIR, सुनें क्या बोले, अध्यक्ष अजेंद्र अजय: VIDEO

देहरादून: उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में ठगों ने श्रद्धालुओं से ठगी करने का नया तरीका ढूंढ़ निकाला है. इसके लिए उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद मंदिरों में चंदा मांगने के लिए क्यूआर कोड लगा दिए. जिसको लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कमेटी की ओर से कहा गया कि श्रद्धालुओं से चंदा मांगने वाले पोस्टर कमेटी की ओर से नहीं लगाए गए.

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने एक बयान जारी कर कहा कि मंदिरों के पास क्यूआर कोड के माध्यम से दान मांगने वाले बोर्ड उनके द्वारा नहीं लगाए गए थे. उन्होंने कहा कि ये बोर्ड दोनों धामों के कपाट खुलने के दिन लगे थे और समिति के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उसी दिन हटा दिए गए थे. इसके साथ ही मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि क्यूआर कोड पर स्कैन कर किसी भी तरह का दान न करें.

रविवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई 

अजय ने कहा कि मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पहले अपने स्तर पर मामले की जांच की और उसके बाद रविवार को केदारनाथ पुलिस चौकी और बद्रीनाथ थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच की मांग की. मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक मंदिर कमेटी द्वारा पेटीएम जैसे आवेदन का उपयोग नहीं किया जा रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *