Nirbhik Nazar

ब्याह कर जा रही दुल्हन का, आधे रास्ते हाई वोल्टेज ड्रामा ! दुल्हे पर लगाया अपहरण का आरोप, ससुराल जाने से किया इनकार,…

समस्तीपुर. शादी के बाद ससुराल विदा होकर जा रही नई नवेली दुल्हन ने बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. जिसे देख लोग दंग रह गए. मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र बेझा लगूनिया गांव का बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद लड़की ससुराल जा रही थी. लेकिन अपने मायके से महज 3 किलोमीटर दूर जाने के बाद लड़की ने रोसरा मुख्य पथ पर गाड़ी रुकवा कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. लड़की ससुराल जाने से साफ मना कर अपने अपहरण की बात कहने लगी. इसके बाद लड़का और उसके परिजनों के होश उड़ गए. इसके बाद देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ लग गई.

बीच सड़क पर दुल्हन का ड्रामा देख लोग दंग रह गए. रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों की भीड़ लग गई. लोग दुल्हन की इस करतूत को सुनकर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए. घटना 29 अप्रैल की बताई जा रही है. लड़की लगातार अपने अपहरण की बात शादी के जोड़े में बता रही थी. लड़की ने बताया की लड़का इशारा और फोन पर बात कर रहा था. मैं लगातार फोन मांग रही थी की घर पर फोन करना है, लेकिन लड़का ने फोन नहीं दिया.जबकि लड़के वाले का कहना था की रात में शादी हुई है. इसके बाद विदाई कराकर अपने घर जा रहे हैं. ससुराल पहुंचने से पहले ही लड़की बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. लड़की अपने मायके में फिर से लौट गई. लड़की का आरोप है कि लड़का ने उसका किडनैप करवा रहा था.

मामले पर क्या कहा लड़के ने

वही लड़का प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके साले को गाड़ी में उल्टी होने लगी. जैसे ही गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की. इस दौरान लड़की गाड़ी से उतरी और चिल्लाने लगी कि उसका अपहरण किया जा रहा है. इसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मामले को लेकर लड़के वालों ने लड़की पक्ष को फोन किया. लड़की के पिता अशोक पासवान ने भी साफ इनकार किया कि ऐसा अपहरण वाला मामला नहीं है. मगर लड़की ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद लड़की के परिजन लड़की को अपने घर वापस ले गए. इस घटना के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

लड़की के पिता ने कहा- लड़की की सलाह से हुई शादी

सड़क पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद लड़की के पिता अशोक पासवान वहां पहुंचे. उन्होंने बताया की लड़के पर अपहरण की बात गलत है. वहीं लड़की के अपहरण की बात पर उन्होंने कहा की मैंने देखा नहीं क्या हुआ है. वहीं जोर जबरदस्ती की शादी वाली बात कहा की एक साल से शादी ठीक है. लड़की की मर्जी से ही शादी हुई है. बीच रास्ते में क्या हुआ इसकी जानकारी मेरे पास नहीं है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *