Nirbhik Nazar

प्रेमिका की हत्या कर, नमक के साथ दफनाया था शव, तीन साल बाद तीन आरोपित गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने तीन वर्ष पुराने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने 20 वर्षीय युवती के प्रेमी और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।आरोपितों ने हत्या के बाद युवती को चेंबर में दफना दिया था। उसके ऊपर नमक की बोरियां डाली गई थीं ताकि शरीर गल सके।श्यामनगर निवासी अर्चना डाबर का आरोपित विशाल प्रजापत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादीशुदा विशाल के घर में इसको लेकर विवाद होने लगा। साजिश के तहत विशाल ने मई 2020 में मिलने बुलाया और बातचीत के दौरान चुन्नी से गला घोंट दिया। विशाल ने दोस्त शिवनंदन उर्फ जान और सत्यनारायण उर्फ सत्यम को बुलाया और शव ठिकाने लगा दिया।

आरोपितों ने कुलकर्णी का भट्टा स्थित चेंबर में शव दबा दिया और ऊपर से नमक की बोरियां डाल दी। टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक 22 जनवरी 2021 को नाला सफाई के दौरान चेंबर खोला तो युवती के पैर मिले। धड़ न मिलने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच कर फाइल बंद कर दी। तीन दिन पूर्व क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि विशाल ने प्रेमिका की हत्या की है। पुलिस ने हीरानगर क्षेत्र में जांच की तो पता चला मई 2020 में अर्चना की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया तो हत्या और शव दफनाना स्वीकार लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *